Search

जमशेदपुर : केंद्र सरकार के निजीकरण नीति के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को आंध्रा बैंक बिष्टुपुर (बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप) बैंक कर्मचारियों द्वारा केंद्र सरकार की निजीकरण नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. कार्यक्रम में सभी ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किए गए. 25 जनवरी को आई हास्पिटल साकची गोलचक्कर के समीप तथा 27 जनवरी को पोस्टल पार्क बिष्टुपुर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-suda-deputy-director-did-surprise-inspection-of-water-supply-and-sewerage-schemes/">आदित्यपुर

: जलापूर्ति व सीवरेज योजनाओं का सूडा उप निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

धन्यावाद ज्ञापन रींटू कुमार रजक ने किया

धन्यवाद ज्ञापन संयोजक कामरेड रींटू कुमार रजक के द्वारा किया गया. इस अवसर पर विभिन्न बैंक यूनियन के सदस्य शामिल हुए. आज का कार्यक्रम एआईबीइए की ओर से कामरेड कुलकांत हेमरोम, दिव्यांशु गुप्ता, रवि किशोर गुप्ता, बीईएफआई की ओर से कामरेड डी.एन.सिंह, कामरेड सुजय राय, आशीष कुमार दत्ता, एनसीबीई की ओर से कामरेड रामजी प्रसाद, कुन्दन रजक, विवेक पराशर सिन्हा, के.के.दुबे, रवि शंकर एवं सत्येन्द्र सिंह ने अपनी बातें रखीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp