Search

जमशेदपुर : देवघर में बैंक के सुरक्षाकर्मी को जेल भेजे जाने के खिलाफ बैंक यूनियन ने निकाली विरोध रैली

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के देवघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सुरक्षाकर्मी अशोक कुमार यादव के साथ पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बेवजह मारपीट करने तथा जेल भेजे जाने के खिलाफ राज्यभर के बैंककर्मी आंदोलित हैं. बुधवार को जमशेदपुर में विभिन्न बैंक यूनियनों ने विरोध रैली निकालकर घटना की निंदा की तथा निर्दोष सुरक्षाकर्मी की रिहाई की मांग की. यूएफबीयू के बैनर तले हुए प्रदर्शन में 100 से ज्यादा बैंककर्मी शामिल हुए. यूनियन के संयोजक रिंटू रजक ने बताया कि इस मामले में अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में बीईएफअई के कामरेड सुजय राय, एनसीबीई के कामरेड रामजी प्रसाद, एआईबीईबी के कामरेड दिव्यांशु गुप्ता, आईएनबीओसी के कामरेड निशीकांत गुप्ता एवं कामरेड अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व सैनिक कामरेड अनिल कामरेड डीएन सिंह समेत अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-road-safety-week-will-be-celebrated-in-the-district-till-january-17-the-deputy-commissioner-flagged-off-the-awareness-vehicle/">जमशेदपुर

: जिले में 17 जनवरी तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह, उपायुक्त ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp