Search

 
 
 

Jamshedpur : कदमा में 230 छात्रों के बीच बन्ना गुप्ता ने बांटी साइकिल

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल के 230 बच्चों के बीच साइकिल वितरित की. इसके लिए कदमा स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर उपस्थित बच्चों के अभिभावकों से कहा कि झारखंड सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है. युवा, महिला छात्रों को इसका सीधा लाभ मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-winner-of-tiger-knights-golf-league/">Jamshedpur

: टाइगर नाइट्स गोल्फ लीग का बना विजेता
बच्चों को साइकिल प्रदान करना भी उसी का हिस्सा है. साइकिल मिलने से अब छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी. बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है. इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा. ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे. उन्होंने छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर आईटीडीए के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, बीडीओ सुधा वर्मा, सीओ मनोज कुमार, बीईईओ व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-police-recovered-body-of-unknown-youth-from-dimna-lake/">Jamshedpur

: डिमना लेक से पुलिस ने बरामद किया अज्ञात युवक का शव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही