Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : बन्ना गुप्ता ने 440 स्कूली बच्चों के बीच बांटी साइकिल

  • गांधी मैदान, मानगो में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के 440 स्कूली बच्चों को उन्नति का पहिया योजना के तहत साईकिल प्रदान किया. इसके लिए मानगो गांधी मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावे उनके अभिभावक, शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे. उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को संबोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगातार युवा, महिला, छात्र को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है. साइकिल वितरण योजना भी उसी का हिस्सा है. सीधे छात्रों को साइकिल प्रदान की जा रही है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-bjp-burnt-effigy-of-cm/">Chakradharpur

: भाजपा ने सीएम का किया पुतला दहन
कहा अब छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी. बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है. इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा. कहा बच्चों को साइकिल मिलता देख ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होंगे. वहीं छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही