Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोपाल मैदान में बन्ना गुप्ता ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पद्मश्री समेत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

Jamshedpur (Sunil Pandey) : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य बन्ना गुप्ता ने झण्डारोहण किया एवं परेड की सलामी ली. इस अवसर पर पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त घाटशिला के श्री जामुन सिंह सोय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. मंत्री, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बुके एवं शॉल ओढ़ाकर श्री सोय के प्रति सम्मान प्रकट किया. श्री सोय को भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है. झंडात्तोलन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि  कि 26 जनवरी 1950 को हमें संवैधानिक आजादी मिली । आज हम सभी लोग उन वीर सूफी, संत, महात्माओं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमव समर्पित कर रहे हैं जिनके त्याग और तपस्या से ये देश ने आजादी पाई और आज हम संवैधानिक रूप से अपनी आजादी के 74वें वर्षगांठ को मना रहे हैं. बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता जिन्होने संवैधानिक आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनता की आशाओं एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने का हर सफल प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़े : NTTF">https://lagatar.in/principal-preeta-john-hoisted-the-flag-at-nttf/">NTTF

में धूमधाम से किया गया झंडोत्तोलन
परेड में सहायक पुलिस व झांकी में शिक्षा विभाग को मिला पहला स्थान जिला स्तरीय समारोह में परेड का प्रदर्शन एवं झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा. परेड में 7 टुकड़ियां शामिल हुई जिसमें सहायक पुलिस को प्रथम, जिला पुलिस बल (महिला) को द्वितीय तथा एनसीसी बालक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं झांकी में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय सिविल डिफेंस तथा तृतीय स्थान परिवहन कार्यालय की झांकी को प्राप्त हुआ. इस अवसर पर विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. शिक्षा विभाग की झांकी में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पटमदा की छात्राओं के बैंड ने सभी को तालियों की गड़गड़ाहट के लिए मजबूर कर दिया. मंत्री द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन/ कार्यालय संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा पुलिस विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया. विजेता के अलावा सभी प्लाटून के कमांडर एवं परेड कमांडर को भी इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saraswati-puja-and-republic-day-celebrated-at-pragati-saraswati-shishu-vidya-mandir/">जमशेदपुर

: प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रही सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस की धूम
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही