Search

 
 
 

Jamshedpur : बन्ना गुप्ता ने किया 28 करोड़ की कई योजनाओं का शुभारंभ

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt )  :  स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत 28 करोड़ की कई योजनाओं का शुभारंभ किया. इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विकास का कार्य न रुका था ना रुकेगा. वह व्यक्तिगत रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं सोसायटी का निरीक्षण करते हुए लोगों से मिलते भी हैं और ऑन स्पॉट समस्या को सुनकर समाधान करने का प्रयास करते हैं. इसे भी पढ़ें :  चतरा:">https://lagatar.in/mp-kalicharan-singhs-health-deteriorated/">चतरा:

सांसद कालीचरण सिंह की तबीयत बिगड़ी, रांची रेफर
मंत्री बन्ना गुप्ता ने 26.5 करोड़ रुपये की मानगो केदार बागान में संकोसाई रोड नंबर पांच से गुडरूबासा डिमना बस्ती, हयात बस्ती रोड बालीगुमा बागान क्षेत्र से जेवी महतो होम रोड, संकोसाई रोड नंबर पांच पुल के पास से केदार बागान रोड, यशु भवन (ओल्ड पुरुलिया रोड पर) से अलीबाग कॉलोनी रोड, मानगो-पारडीह रोड नंबर दो से रोड नंबर सात मदीना मस्जिद रोड तक, मानगो डिमना रोड से राजेंद्रनगर रोड, मानगो पारडीह रोड से एकरा बस्ती हलधर महतो कॉलोनी, मानगो मेन रोड से गुरुद्वारा रोड वजरिया मजार लाइन रोड, पोस्ट ऑफिस रोड लूथी टावर से ग्रीन फील्ड कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड से वास्तु विहार होते हुए वैकुंठ नगर, मानगो बाजार टैंक रोड से पायल टॉकीज उलीडीह रोड, एनएच-33 मंगल कॉलोनी से एनएच-33 शांति विहार, बालिगुमा एनएच-33 से न्यू ग्रीन सिटी होते हुए खड़िया बस्ती गंगा विहार में कालीकृत सड़क निर्माण का शुभारंभ किया. वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजनान्तगर्त पूर्वी सिंहभूम जिला के मानगो डिमना आदर्श नगर से गोकुलनगर के बीच जगन्नाथ महतो के घर के पास नाला पर पुल, नगर विकास विभाग अंतर्गत 22 लाख रुपये से कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन एवं कदमा रामजन्म नगर में छठ घाट निर्माण, नगर विकास विभाग अंतर्गत 1.26 करोड़ रुपये से जॉगर्स पार्क नियर शहीद निर्मल सेवा सदन शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन का सौंदर्यीकरण होर्टिकल्चर लैंड स्केपिंग के साथ चारदीवारी मजबूतीकरण कार्य सहित विभिन्न योजनाओं के कार्य का शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-koylanchal-residents-bid-emotional-farewell-to-maa-durga-immersion-of-idols/">धनबाद

: कोयलांचल वासियों ने मां दुर्गा को दी भावपूर्ण विदाई
इस दौरान प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, सुभाष बोस, रूपेश कुमार, अमित प्रसाद, सोंटी रजक, चिराग सिंह, जितेंद्र सिंह, राजकुमार दास, राजेश रजक, राजू दास, अभिषेक मोहंती, अशोक सिंह, नीतीश पोद्दार, मुकेश गुप्ता, नीतीश मित्तल, राकेश दास, सुरेंद्र गुप्ता, अखिलेश सिंह, जीतू, दुर्गा सिंह, पप्पू सिंह उज्जैन, जयंत, सुबोध पाल, सोनू उपाध्याय, उत्तम मंडल, माजिद अख्तर, छोटू सहित तमाम लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ravana-burning-took-place-in-barwadda-thousands-of-crowd-gathered/">धनबाद

: बरवाअड्डा में हुआ रावण दहन, जुटी हजारों की भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही