Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेलवे ओवर ब्रिज को लेकर रांची में हाई लेवल मीटिंग कराएंगे बन्ना गुप्ता

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य काफी सुस्त गति से चल रहा है. मुख्यमंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को इसका निरीक्षण किया. निरीक्षण करने के साथ ही ठेकेदार और अधिकारियों से निर्माण में आ रहे अवरोध पर मंथन किया. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का 25% निर्माण बाकी है. निर्माण में आ रहे अवरोधों को दूर करने के लिए रांची में हाई लेवल मीटिंग की जाएगी. इस मीटिंग में डेवलपमेंट कमिश्नर के अलावा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रहेंगे. ओवरब्रिज के निर्माण में आने वाली सभी रुकावटों को दूर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/saraikela-parent-teacher-meeting-held-at-xaviers-school/">सरायकेला

: जेवियर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक का हुआ आयोजन

रेलवे ओवरब्रिज के नक्शे में कराई गई थी ठीक

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण ठप पड़ा हुआ था. उन्होंने विधायक मंगल कालिंदी के साथ मिलकर मंत्री हेमंत सोरेन से बात कर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया और जो भी अवरोध थे वह खत्म कराए. उन्होंने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नक्शे में त्रुटि थी. पहुंच मार्ग के रास्ते में 58 मकान आ रहे थे. इनकी शिफ्टिंग का मामला था. उन्होंने इन सभी समस्याओं को दूर कराया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ओवर ब्रिज के निर्माण में तेजी आएगी और इसके बनने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करने आएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही