Search

 
 
 

जमशेदपुर : खादी भवन में मनाई गई बापू की जयंती, एसएसपी ने किया नमन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई. बिस्टुपुर स्थित खादी भवन में ज़िले के वरीय आरक्षी अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने बापू की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इसके साथ ही आज से खादी वस्त्रों पर विशेष छूट का शुभारंभ भी हो गया. खादी भवन के प्रबंधक विभूति कुमार राय ने बताया कि गांधी जयंती पर खादी के सभी तरह के वस्त्रों (रेशमी, ऊनी, कंबल आदि) पर 20 प्रतिशत व खादी के रेडीमेड वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. यह ऑफर आगामी 31 जनवरी, 2023 तक लागू रहेगा. इस मौके पर राकेश गुप्ता, संगीता, सुमन, रूबी, रितिका, अनिता, कंचन, लीना, सुकुमारी, माया, सुभाष सहित कई कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-doors-of-maa-durga-open-for-the-devotees-in-aastha-twin-city-telco/">जमशेदपुर

: आस्था ट्विन सिटी टेल्को में भक्तों के लिए खुले मां दुर्गा के पट
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही