Search

 
 
 

जमशेदपुर बार घोटाला: हाईकोर्ट में उपस्थित हुए आईओ, कोर्ट का निर्देश- जांच में लाएं तेजी

 
Ranchi: जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितता की जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी कोर्ट में उपस्थित हुए, उन्होंने अदालत को बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद अदालत ने जांच अधिकारी को इस केस की जांच में तेजी लाने और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये. इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान भी जांच अधिकारी को कोर्ट में उपस्थित रहने का निर्देश दिया. मामले में अगली सुनवाई सात जुलाई को होगी. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में इस जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन में वित्तीय अनियमितता की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जमशेदपुर एसएसपी को पत्र लिखा था. इसके बाद मामले में जांच प्रारंभ की गई. इस संबंध में राजेश जयसवाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. इसे भी पढ़ें- टॉफी-टी">https://lagatar.in/toffee-t-shirt-scam-high-court-seeks-status-report-from-government/">टॉफी-टी

शर्ट घोटाला: हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही