Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाराद्वारी के नीलगिरी अपार्टमेंट में मनाया गया नीलकंठ मंदिर का स्थापना दिवस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : न्यू बाराद्वारी स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट प्रांगण स्थित सोमवार को नीलकंठ महादेव मंदिर का स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सदस्य सपरिवार उपस्थिति थे. सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इसके बाद दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रसाद वितरण में सोसाइटी के सभी सदस्यो के अलावा बड़ी संख्या में भक्तो ने भोग ग्रहण किया. इस अवसर पर विधायक सरयू राय, टाटा स्टील के डीबी सुन्दरम एवं शहर के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे एवं भोग ग्रहण किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमिटी के सदस्य गौतम पांडेय, एन रमेश राजू, संदीप सेन, रमेश राणपरा एवं नीलगिरि अपार्टमेंट के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-will-play-an-important-role-in-making-tribals-entrepreneurs/">XLRI

: ट्राइबल को एंटरप्रेन्योर बनाने में महती भूमिका निभाएगा एक्सएलआरआई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही