Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बारीडीह कमेटी ने गुरु दरबार में परफ्यूम के इस्तेमाल पर लगायी रोक

Advertisement
Advertisement
Rohit Kumar Jamshedpur :  बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी ने गुरु दरबार के धार्मिक कार्यक्रमों में परफ्यूम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जारी आदेश के बाद बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी ने यह कदम उठाया है. कमेटी ने यह भी फैसला लिया है कि सुबह आठ बजे से पहले आनंद कारज संपन्न होने पर वर-वधु को कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सिख परिवार के बच्चों को आनंद कारज संपन्न कराने के लिए विशेष प्रबंध किये जायेंगे.

गुरु दरबार में अल्कोहल युक्त परफ्यूम लगाकर आने की मनाही

बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी का कहना है कि कुछ परफ्यूम में अल्कोहल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में संगत एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि गुरु दरबार में आयोजित किसी धार्मिक उत्सव व वैवाहिक मौके पर अल्कोहल युक्त परफ्यूम इस्तेमाल नहीं किया जाये. संगत में गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज एवं संगत के प्रति सच्ची भक्ति भावना होती है, लेकिन ज्ञान के आभाव में संगत से  गलती हो जाती है.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में चेयरमैन करतार सिंह, चेयरमैन मोहन सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, महासचिव सुखबिंदर सिंह, मार्गदर्शक कैशियर बलविंदर सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट ज्ञानी कुलदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह तरसिक्का, जसवंत सिंह, अवतार सिंह सोखी, बलदेव सिंह, साधु सिंह, अवतार सिंह, प्रधान बीबी दविंद्र कौर दे, हजूरी ग्रंथी बाबा निरंजन सिंह, मनजीत कौर आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही