Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची में संजय मार्केट के सामने बारीडीह रोड एक तरफ बंद, हो रहा चौड़ीकरण

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : साकची में साकची गोल चक्कर से बारीडीह जाने वाली सड़क को संजय मार्केट के सामने से गैलेरिया मॉल तक एक तरफ से बंद कर दिया गया है. साकची की तरफ से बारीडीह जाने वाली सड़क को बंद कर इस पर सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है. सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाया जा रहा है. फुटपाथ के लिए पेवर्स ब्लॉक बनाया जा रहा है. सड़क एक तरफ से बंद कर देने से जाम की स्थिति बन रही है, लेकिन टीएसयूआईएसएल के कर्मचारी जाम हटाने के लिए तैनात हैं. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने दोपहर में स्थल पर पहुंचकर काम का जायजा भी लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-2-days-block-closure-on-22nd-and-23rd-july-in-tata-motors/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स में 22 और 23 जुलाई को 2 दिन रहेगा ब्लॉक क्लोजर

जाम से लोगों को हो रही परेशानी

दिन में ही सड़क को ब्लॉक करने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. साकची- बारीडीह रोड सबसे ज्यादा आवागमन वाली रोड है. इस पर पहले भी जाम लगता रहा है, लेकिन अतिक्रमण हटाए जाने के बाद जब सड़क चौड़ी हो गई तो लोगों को आवागमन में सुविधा होने लगी थी, लेकिन आज सड़क बंद कर दिए जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. समाजसेवी रमेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण हो रहा है जो अच्छी बात है. लेकिन, टीएसयूआईएसएल (टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड) को रात में काम कराना चाहिए था, ताकि जनता को दिक्कत ना हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही