Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारीनगर मोहर्रम कमिटी ने मनाया ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टेल्को स्थित बारीनगर साबरी चौक पर हर साल की तरह इस साल भी बारीनगर मोहर्रम कमिटी द्वारा ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स शरीफ मनाया गया. इस अवसर पर अलम शरीफ, गागर शरीफ, लंगर शरीफ का आयोजन किया गया एवं मौलाना अश्रफुल्लाह फ़ैज़ी ने मिलाद शरीफ पढ़ाया. लोगों ने लंगर का आनंद उठाया और आस पास के घरों में लंगर बांटा गया. वहीं फिरोज फिरदौसी कव्वाल ने कव्वाली गाकर लोगों का मनोरंजन किया. इसे भी पढ़ें : लोगों">https://lagatar.in/hemant-vishwa-sharma-is-scared-of-peoples-reaction-trying-to-derail-the-yatra-congress/">लोगों

की प्रतिक्रिया से घबरा गये हैं हिमंत विश्व शर्मा, यात्रा को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं : कांग्रेस
कार्यक्रम का संचालन खलीफा सह उप मुखिया आलमताज ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में जुम्मन, मो आज़ाद, छोटे, मो तनवीर आलम, सैयद, आमिर हसन, इमामुल, मो फिरोज, रहमान आदि ने मुख्य भूमिका निभाई. इस अवसर पर अधिवक्ता गुड्डू हैदर, जेएमएम नेता मो सरफ़राज़ सरकार, सोनू खान, आजसू नेता मो शकील अहमद, मो रफीक, मुखिया छोटा टुडू आदि लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही