Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भोले की भ​​क्ति में डूबने को रहें तैयार, जय महाकाल सेवा समिति की भजन संध्या छह अगस्त को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : लौहनगरी के ​शिवभक्तों को भोले की भ​क्ति के सागर में गोते लगवाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. डिमना रोड मानगो में राजस्थान भवन के सामने विशाल पंडाल का निर्माण दर्जनों कारीगर और मजदूर दिन-रात कर रहे हैं. इस 300 फीट लंबे और 40 फीट चौड़े पंडाल में ढाई से तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है. छह अगस्त को इस भव्य भजन संध्या का आयोजन जय महाकाल सेवा समिति कर रही है. आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक व भाजपा निवेशक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि भजन संध्या में भगवान शंकर के भक्तों को भ​क्ति रस से सराबोर करने और भगवान भोले के भजनों पर देर शाम तक झुमाने के लिए प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी आ रही हैं. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-worker-narrowly-saved-from-the-collapse-of-the-visor-of-the-block-office-building/">मझगांव

: प्रखंड कार्यालय भवन का छज्जा गिरने से बाल-बाल बचा कर्मी

शाम 6.30 से 11.30 बजे तक चलेगा कार्यक्रम

नीरज सिंह ने बताया कि छह अगस्त को कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6.30 बजे से होगी. स्थानीय कलाकार कृष्णामूर्ति कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. वहीं, इसकी तैयारियां 26 जुलाई से ही चल रही हैं. कार्यक्रम में बतौर अति​थि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा नेता अभय सिंह, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह व विनोद सिंह आदि को आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-water-tower-damaged-for-a-month-in-jobhi-adjacent-to-bengal-border/">चाकुलिया

: बंगाल सीमा से सटे जोभी में एक माह से जल मीनार खराब

भक्तों के लिए प्रसाद की भी रहेगी व्यवस्था

विदित हो कि भजन संध्या को आकर्षक बनाने के लिए भगवान भोले शंकर की बर्फ से निर्मित छह फीट का शिवलिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा. ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि बाबा बफार्नी की तरह ही ​शिवभक्त इसके दर्शन का लाभ उठा सकें. भजन संध्या का शुभारंभ शिविलिंग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद की जाएगी. इस दौरान शामिल होने वाले भक्तों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी. वहीं, आयोजन समिति में जय महाकाल सेवा समिति के मुख्य संरक्षक नीरज सिंह, संयोजक ​शिवपूजन शर्मा, सदस्य छोटन मिश्रा, विनोद राय, सुशील पांडेय, सुशील सिंह, विजय तिवारी, राजीव सिंह व अमरेंद्र पासवान आदि शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-supply-stalled-in-samta-nagar-for-five-days-local-people-gheraoed-junior-engineer/">जमशेदपुर

: समता नगर में पांच दिन से जलापूर्ति ठप, स्थानीय लोगों ने कनीय अभियंता का किया घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही