Search

जमशेदपुर ने गिरिडीह को 225 रनों से हाराया, पश्चिम सिंहभूम और बोकारो भी जीते

  • जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वन डे टूर्नामेंट
Ranchi : जेएससीए अंतर जिला महिला सीनियर वन डे टूर्नामेंट की शुरूआत गुरुवार को जेएससीए स्टेडियम में हुई. पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें बोकारो, पश्चिम सिंहभूम और जमशेदपुर ने अपने अपने मैच में जीत दर्ज की. पहला मुकाबला बोकारो और लोहरदगा के बीच जेएससीए मुख्य मैदान में खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बोकारो की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए. मैच की शुरूआत में बोकारो की पारी 64 रन पर 6 विकेट के साथ लड़खड़ाती दिखी. विजेता के नाबाद 63 और शिखा के 57 रन की मदद से 7 वें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर टीम को 249 रनों तक पहुंचाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहरदगा की टीम 102 रन पर ऑल आउट हो गई. लोहरदगा की आफरिन और प्राची को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा पार नहीं कर पाया. बोकारो की शिमरन कौर ने 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

दूसरा मुकाबला बीएसएल स्टेडियम बोकारो में के बीच

दिन का दूसरा मुकाबला पश्चिम सिंहभूम और हजारीबाग के बीच बीएसएल स्टेडियम बोकारो में खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हजारीबाग की टीम 62 रनों पर ढेर हो गई. पश्चिम सिंहभूम की कप्तान प्रियंका सवैयां ने 3 विकेट, अंजली और इरानी ने 2-2 विकेट झटके. दूसरी पारी में पश्चिम सिंहभूम ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की ओर से रश्मि ने 28 और अनामिका ने 25 रनों की पारी खेली.

गिरिडीह की साक्षी नागर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिये

तीसरा मुकाबला कीनन स्टेडियम में जमशेदपुर और गिरिडीह के बीच खेला गया. टॉस जीतकर जमशेदपुर ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 319 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से कुमारी सबिता ने 58 और मोनिका मुर्मू ने 50 रनों की पारी खेली. गिरिडीह की साक्षी नागर ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिरिडीह की टीम 94 रनों पर ढेर हो गई. गिरिडीह की ओर से सीमा ने 31 रन बनाये. जमशेदपुर की पल्विका राठौड़ और ममता पासवान ने 3-3 विकेट लिए.

रांची ने किया टीम का ऐलान

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कम मैच के आधार पर रांची जिला टीम का चयन किया गया. रांची का पहला मैच लोहरदगा से शुक्रवार को खेला जाएगा. टीम में शमिल खिलाड़ी 1.प्रिया कुमारी (कप्तान) 2. ईशा केशरी 3.कुमारी मेघा 4.प्रीति तिवारी 5. संजू पटेल 6.पल्लवी कुमारी 7.अंजुम बानो 8.मनीषी सिंह 9.सैंप्पी कुमारी 10 आरती कुमारी 11.पल्लवी कुमारी 12.अनीता तिग्गा 13. रीना खालखो 14.नंदनी कुमारी 15. सानिया 16.श्रेया झा कोच / मैनेजर:- सीमा सिंह स्टैंड बाई 1. अमीषा परमार 2.अंजली पांडेय 3. कंचन कुमारी 4.अकंछा टोप्पो इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/selection-for-football-center-of-excellence-for-the-first-time-in-jharkhand-from-8th-april/">झारखंड

में पहली बार फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए 8 अप्रैल से चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp