Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में जुए का विरोध करने पर पीटा, काउंटर केस

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर काली मंदिर के पास  रहनेवाले सुभाष दीप ने बुधवार को अपने घर के निकट जुआ खेल का विरोध किया था. साथ ही उसने 100 नंबर पर डायल कर घटना की जानकारी दी थी. इसकी जानकारी जुआरियों को मिलने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया. सुभाष ने मामले में आरोपी कृष्णा सरदार, उसके दो भाई, उसकी मां व बस्ती के कुछ अज्ञात युवकों को बनाया है. उसका कहना है कि उसके साथ तबतक मारपीट की गयी थी जबतक कि पुलिस वैन नहीं पहुंची थी. इसे भाी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-against-unknown-in-newborn-seizure/">जमशेदपुर

: नवजात बरामदगी में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

इसी मामले में दूसरे पक्ष कृष्णा सरदार की ओर से भी रात के 10 बजे मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. मामले में कहा गया है कि बुधवार की रात 10 बजे घर के बाहर से उसके भाई छोटू के रोने की आवाज आयी. जब वह बाहर गया तब देखा कि सुभाष दीप और उसका भाई गोलु उसे जमीन पर गिराकर मारपीट कर रहा है. जब कृष्णा और उसकी मां बीच-बचाव करने गये तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. घटना के संबंध में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. इसे भाी पढ़ें : विराट">https://lagatar.in/virat-kohli-and-anushka-sharmas-vrindavan-tour-video-viral-fans-happy-to-see-daughter-vamika/">विराट

कोहली और अनुष्का शर्मा के वृंदावन दौरे का वीडियो वायरल, बेटी वामिका को देख फैंस हुए खुश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही