Search

 
 
 

जमशेदपुर : 14 लाख की लागत से प्रखंड की चार पंचायतों का होगा सौंदर्यीकरण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर प्रखंड के चार पंचायतों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण 14 लाख की लागत से कराई जाएगी. इसकी स्वीकृति मिल गई है. शुक्रवार को दक्षिण करणडीह पंचायत भवन के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण की शुरुआत जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक एवं पंचायत के मुखिया सरस्वती टुडू ने संयुक्त रुप से शिलापट की पूजा अर्चना करके की. तीन महीने में पंचायत भवन का मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाना है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/JSR-SUNDAR-1.jpg"

alt="" width="1280" height="640" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-case-of-molestation-on-brother-in-law-in-bistupur-police-station/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर थाने में देवर पर छेड़खानी का केस
जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर प्रखंड के दक्षिणी करनडीह एवं पश्चिम घाघीडीह पंचायत भवन के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण पर 6 लाख 98 हजार 492 रुपया खर्च होंगे जबकि दक्षिण बागबेड़ा एवं उत्तर सरजामदा पंचायत के सौंदर्यीकरण पर 5 लाख 99 हजार 830 रुपया खर्च होंगे. मौके पर पंचायत समिति सदस्य रवि भूषण कुर्ली समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही