Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची स्ट्रेट माइल रोड का बिष्टुपुर की तर्ज पर होगा सौंदर्यीकरण

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : साकची की स्ट्रेट माइल रोड का सौंदर्यीकरण होगा. इसके बीच में खूबसूरत डिवाइडर बनाया जाएगा और स्ट्रीट लाइट से सड़क को जगमग किया जाएगा. इसके अलावा सड़क के किनारे फुटपाथ बनाया जा रहा है. फुटपाथ की लोहे की ग्रिल से घेराबंदी की जाएगी ताकि इस पर किसी भी तरह का अतिक्रमण ना हो सके. स्ट्रेट माइल रोड का बिष्टुपुर की तर्ज पर विकास किया जाएगा. स्ट्रेट माइल रोड का चौड़ीकरण हो रहा है. इसे लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) के कैप्टन धनंजय मिश्रा, टाटा लाइजनिंग अधिकारी निर्मल कुमार, सिटी मैनेजर रवी भारती और साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार ने स्ट्रेट माइल रोड पर चल रहे काम का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-olympiad-exam-concluded-amidst-heavy-security-arrangements/">जमशेदपुर

: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ओलंपियाड परीक्षा संपन्न

पेंटिंग के जरिए खूबसूरत बनाई जाएंगी दीवारें

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि संजय मार्केट और शालिनी मार्केट की दीवारों का भी सौंदर्यीकरण होगा. दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाकर इसे नया रूप दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-olympiad-exam-concluded-amidst-heavy-security-arrangements/">जमशेदपुर

: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ओलंपियाड परीक्षा संपन्न

बाराद्वारी मैदान में लगेगा पत्ता मार्केट

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पत्ता मार्केट के दुकानदारों को भी जगह दे दी गई है. इन्हें बाराद्वारी स्थित मैदान में पत्ता और अन्य सामान बेचने का निर्देश दिया गया है. अब पत्ता मार्केट में जो लोग दुकान लगाते थे. वह बाराद्वारी मैदान में दुकान लगाएंगे. इसे भी पढ़ें : लेमन">https://lagatar.in/corporations-bulldozer-on-lemon-chilli-restaurant/">लेमन

चिल्ली रेस्टोरेंट पर निगम का बुलडोजर

कदमा और बारीडीह ऑटो स्टैंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने बताया कि कदमा और बारीडीह ऑटो स्टैंड का भी सौंदर्यीकरण होगा. बारीडीह ऑटो स्टैंड की बाउंड्री वाल बनाई जाएगी. बाउंड्री वॉल पर खूबसूरत पेंटिंग होगी. इसी तरह कदमा ऑटो स्टैंड का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने ऑटो स्टैंड पहुंचकर ऑटो चालकों से बात की और कहा कि जो लोग भी ऑटो चलाते हैं. वह ऑटो स्टैंड से ही सवारी बैठाएं. यहां वहां ऑटो रोकने से हादसे की संभावना बनी रहती है. बेतरतीब यहां वहां ऑटो ना खड़ी करें. ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/congress-upset-with-ed-summons-to-sonia-attack-on-modi-government/">सोनिया

को ED के समन से बिफरी कांग्रेस, मोदी सरकार पर हमला

साकची में चार जगह पार्किंग स्थल का निरीक्षण

जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि साकची बाजार आने वालों के लिए चार जगह पार्किंग बनाई जाएगी. साकची में पेट्रोल पंप के पीछे खाली स्थान में दो पहिया वाहन के लिए पार्किंग बनेगी. साकची टीओपी के पास जो खाली स्थान है, गैलरिया मॉल के पास और सब्जी मंडी में खाली स्थान पर पार्किंग बनाई जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही