Search

 
 
 

जमशेदपुर : खूबसूरत आतिशबाजी से होगा साकची में पालकी साहिब का स्वागत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : दो साल के लंबे अंतराल के बाद नागरकीर्तन निकाले जाने को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सभी सदस्य अति उत्साहित हैं और नागरकीर्तन का स्वागत धूमधाम से करने को तैयारियां अभी से शुरू हो गई है. रविवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की एक विशेष बैठक बुलायी गयी. जिसमे आगामी आठ नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. गुरूद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि इस वर्ष पालकी साहिब के स्वागत में जोरदार आतिशबाजी की जायेगी. उन्होंने जमशेदपुर की तमाम संगत से आग्रह किया है कि इस आतिशबाजी का आनंद संगत अवश्य ले. महासचिव परमजीत सिंह काले एवं  शमशेर सिंह सिधु के अलावा जोगिंदर सिंह जोगी और सुरजीत सिंह छिते ने कहा कि नागरकीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब पर फूलों की वर्षा की जायेगी. महेन्द्र सिंह, सन्नी सिंह और सतबीर सिंह गोल्डू के सुझाव पर इस वर्ष गुरु का लंगर गुरुद्वारा मैदान में आयोजित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ex-servicemen-salute-the-bravery-of-the-martyrs-paid-tribute-by-lighting-a-lamp/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिकों ने शहीदों के पराक्रम को किया नमन, दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

नौजवान सभा करेगी जोड़े घर की सेवा

जोड़े घर की सेवा नौजवान सभा के जिम्मे होगी. जिसकी अगुवाई नौजवान सभा के प्रधान मनमीत सिंह करेंगें. चेयरमैन महेन्द्र सिंह ने कहा कि लंगर की सेवा दोपहर 3 बजे तक ही कर पाना संभव हो पायेगा क्योंकि सारे सेवादार और कमिटि सदस्य नागरकीर्तन में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. भीड़ के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए इस महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थानों पर लंगर की व्यवस्था की गयी है. पुरुष गुरु नानक उच्च विद्यालय परिसर में तथा महिलायें गुरुद्वारा साहिब लंगर हॉल में लंगर ग्रहण कर सकेंगीं इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-panchayat-representatives-will-set-up-service-camp-for-the-help-of-chhath-vratis-in-bagbera/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में छठ व्रतियों के सहायतार्थ पंचायत प्रतिनिधि लगाएंगे सेवा शिविर

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में सतनाम सिंह घुम्मन, जोगिंदर सिंह जोगी, सुरजीत सिंह छीते, महेंद्र सिंह, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, बलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, जगमिंदर सिंह, अमरपाल सिंह, स्त्री सत्संग सभा साकची की अध्यक्षा बीबी गुरमीत कौर, बीबी मंजीत कौर, बीबी नरेंद्र कौर, सिख नौजवान सभा साकची के अध्यक्ष मनमीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन सुरजीत सिंह छिते ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-will-agitate-against-steel-stripes-wheels-company/">जमशेदपुर

: स्टील स्ट्रीप्स व्हील्स कंपनी के खिलाफ आंदोलन करेगी झामयू
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही