Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा स्टील सीआरएम में नई परंपरा की शुरूआत, कर्मियों ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मी को दी विदाई

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) :  टाटा स्टील सीआरएम के कर्मचारियों ने नई परंपरा की शुरुआत की है. कर्मचारियों ने रविवार को सीआरएम लैब में 12 वर्षों से कार्यरत  कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी दीपू कुमार को एक समारोह में विदाई दी. विदाई समारोह का आयोजन बिष्टुपुर के जी टाउन क्लब में किया गया था. यह पहला मौका है जब किसी कॉन्ट्रैक्ट कर्मी को विदाई दी गई है. कॉन्ट्रैक्ट कर्मी दीपू कुमार सीआरएम के लैब में कार्य करते हुए भी सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं देते थे. इसे भी पढ़ें : संयुक्त">https://lagatar.in/united-nations-foreign-minister-jaishankar-puts-the-hypocrisy-of-the-global-north-in-the-dock/">संयुक्त

राष्ट्र : विदेश मंत्री जयशंकर ने ग्लोबल नॉर्थ की हिप्पोक्रेसी को कटघरे में खड़ा किया
उनका सरकारी नौकरी में चयन हो गया है. आज सीआरएम के लैब में उनका अंतिम दिन था. इस कारण टाटा स्टील सीआरएम के कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी. इसमें विभागीय प्रमुख और सभी कर्मचारी शामिल हुए. सीआरएम के लैब विभाग में कार्यरत अरबिंद कुमार पांडेय ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को विदाई देने का पहला मौका है. इस परंपरा को आगे भी निभाया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही