Jamshedpur (Sunil Pandey) : सरकार के जन उपयोगी ``आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार`` के पहले दिन विभिन्न केंद्रों पर लाभार्थियों की भीड़ उमड़ी. जहां कई योजनाओं का लोगों ने आवेदन जमा किया. सबसे ज्यादा भीड़ मंईयां सम्मान योजना को लेकर बने शिविर में दिखी. लेकिन पहले दिन ही महिलाओं को निराशा हाथ लगी. सुबह से लेकर शाम तक सर्वर डाउन रहने के कारण वेबसाइट नहीं खुली. जिससे फॉर्म का लॉगिंग नहीं हो पाया. हालांकि शिविर में मौजूद कर्मियों ने सभी का ऑफलाइन फॉर्म जमा ले लिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-reviews-abki-baar-palti-maar-campaign/">Jamshedpur
: ‘अबकी बार पलटी मार अभियान’ की उपायुक्त ने की समीक्षा
मलखंब अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
: ‘अबकी बार पलटी मार अभियान’ की उपायुक्त ने की समीक्षा
उपायुक्त ने 20 विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण, बांटी परिसंपत्ति
30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन जिले के 10 प्रखंड के 18 पंचायत एवं 2 नगर निकायों में आयोजित किया गया. पहले दिन उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जमशदेपुर सदर प्रखंड के पूर्वी कीताडीह पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया. शिविर में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, बीडीओ सुधा वर्मा, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव हांसदा व अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे. इस मौके पर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण पर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया. मौके पर उपायुक्त ने शिविर में पहुंचे लोगों को ``आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार`` कार्यक्रम में शामिल होकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/players-of-jharkhand-malkhamb-academy-showed-strength/">झारखंडमलखंब अकादमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Leave a Comment