Search

 
 
 

Jamshedpur : सर्वर डाउन रहने से परेशान हुए लाभुक, कई केंद्रों पर हुआ हंगामा

 
  • झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना
  • दूसरे दिन 1077 आवेदनों की हुई ऑनलाइन इंट्री
  • धानरोपनी प्रभावित, खेती-बारी छोड़कर केंद्र पर दिनभर डटी रही महिलाएं
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरने तथा जमा करने के लिए रविवार को भी जिले के 255 जगहों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कई कैंप में सर्वर डाउन रहने के कारण अफरा-तफरी मची रही. बिना खाये-पीये महिलाएं घंटों सेंटर पर जमी रहीं. अभी धानरोपनी का समय है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं धानरोपनी छोड़कर दिन भर पंचायत भवन में बिता रही है. इस दौरान कई जगहों पर हंगामा जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. सरजामदा में विधायक मंगल कालिंदी व जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंहा ने महिलाओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की. रविवार को दूसरे दिन 1077 आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री की गई. जिले के सभी 231 पंचायत के अलावा नगर निकायों में 24 स्थानों पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस योजना के तहत 21 से 50 आयु वर्ग की महिलाओं को जिन्हें अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलता हो उन्हें पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए प्रति माह एक हजार रुपये सम्मान राशि राज्य सरकार द्वारा दिये जाने की योजना है. उक्त सभी स्थानों में विशेष कैम्प 10 अगस्त तक प्रतिदिन लगाये जाएंगे. हालांकि उसके बाद भी नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से लाभुक आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-preparation-meeting-held-for-jairam-mahatos-meeting/">Chandil

: जयराम महतो की सभा को लेकर हुई तैयारी बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही