Search

 
 
 

Jamshedpur : पीडीएस दुकानदार से परेशान लाभुक उपायुक्त से मिले

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभुकों को राशन मिलने में अड़चनें आ रही हैं. कार्डधारी हर दिन पीडीएस दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं. थक-हारकर गुरुवार को जिले के पोटका प्रखंड निवासी राशन कार्डधारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. इस दौरान कार्डधारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. कार्डधारी निरंजन ने बताया कि उन्हें कई माह से राशन नहीं मिल रहा है. वे जनवितरण प्रणाली की दुकान का चक्कर लगा लगाकर थक चुके हैं. पोटका प्रमंडल में पहले प्रदीप कुमार दत्ता राशन का वितरण किया करते थे. उन्हें अब वहां से हटा दिया गया है. अब वहां एकता महिला समिति राशन वितरण करती है. समिति दो माह पूर्व पंचिंग कराने के बावजूद राशन में कटौती कर रही है. लाभुकों ने उपायुक्त से इस समस्या के समाधान की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-home-guard-soldier-embraces-death-by-posting-status-on-instagram/">Jamshedpur

: इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर होमगार्ड के जवान ने मौत को गले लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही