Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : लाभुक वक्त पर अंशदान जमा नहीं करेंगे तो प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुक को दिया जाएगा लाभ : डीडीसी

Advertisement
Advertisement
  • उप विकास आयुक्त ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा बैठक
  • लाभुकों के एस्क्रो एकाउंट ओपनिंग में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश
  • कहा-पशुपालन की योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ें ग्रामीण
Jamshedpur (Anand Mishra) : जिला समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा बैठक हुई. इसमें पशुपालन विभाग द्वारा चयनित लाभुकों के एस्क्रो एकाउंट खोले जाने में प्रगति की समीक्षा की गई. कुल 4155 लाभुकों का एकाउंट खोला जाना है, जिसमें 1316 एकाउंट अबतक खुला है. उप विकास आयुक्त ने सभी बीएचओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 दिनों में शत प्रतिशत एकाउंट खुलवाते हुए लाभुक अंशदान जमा कराना सुनिश्चित करें ताकि राज्य सरकार की इस जनहितकारी योजना से योग्य लाभुक आच्छादित किए जा सकें. इसे भी पढ़ें : निशु">https://lagatar.in/nishu-kumari-will-be-the-new-district-education-officer-of-dhanbad/">निशु

कुमारी होंगी धनबाद की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी
उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रतिदिन सभी प्रखंडों में 200 से ऊपर एस्क्रो एकाउंट खुले. उन्होंने सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं पशु मित्र को सघन क्षेत्र भ्रमण कर एकाउंट खुलवाने, लाभुक अंशदान जमा कराने हेतु प्रेरित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि लाभुक वक्त पर अंशदान जमा नहीं करेंगे तो प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुक को लाभ दिया जाएगा. जिला पशुपालन पदाधिकारी को प्रतिदिन एलडीएम एवं संबंधित बैंक शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए 15 दिनों के भीतर लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-voting-oath-was-taken-in-the-district-headquarters-and-block-offices-youth-pvtg-and-senior-voters-were-honored-voting-awareness-rally-took-place/">जमशेदपुर

: जिला मुख्यालय व प्रखंड कार्यालयों में ली गयी मतदान शपथ, युवा, पीवीटीजी और वरिष्ठ मतदाताओं को किया गया सम्मानित, मतदान जागरूकता रैली निकली
उप विकास आयुक्त ने कहा कि विभागीय संकल्प के अनुसार योजना के तहत अनुदान की राशि एस्क्रो अकाउंट में ही हस्तांतरित की जानी है. अंतिम रूप से चयनित होने के बाद लाभुकों को अपना अंशदान एस्क्रो अकाउंट में (01) एक माह के अन्दर जमा करना अनिवार्य है. लाभुक अंशदान जमा होने के बाद ही लाभुकों को पशुओं के क्रय / प्राप्त करने की अर्हता प्राप्त होगी. पंचायत स्तरीय समिति / ग्राम सभा के द्वारा लाभुक अंशदान संबंधित एस्क्रो अकाउंट में जमा कराना सुनिश्चित किया जायेगा. पशुधन के आपूर्ति के बाद लाभुक अंशदान एवं अनुदान की राशि एकमुश्त आपूर्तिकर्ता के बैंक खाता में हस्तांतरित की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही