Search

 
 
 

Jamshedpur : जुगसलाई दादी मंदिर में भादी मावस उत्सव 2 सितंबर को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में भादी मावस उत्सव धार्मिक कार्यक्रम आगामी 02 सितंबर सोमवार को आयोजित किया जाएगा. उस दिन प्रातः 5.30 बजे मंदिर का पट खुलेगा और प्रातः 06.30 बजे आरती होने के बाद दिन भर पूजा एवं जात का कार्यक्रम चलता रहेगा. दादी जी के दरबार को रंग बिरंगे खुशबूदार फूलों से श्रृंगार किया जाएगा. साथ ही मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी. संध्या आरती 6.20 बजे होगी. रात्रि 8 बजे से भजन कीर्तन का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम को सुंदर एवं भव्य बनाने के लिए श्रीराणी सती मंदिर कमिटी एवं समस्त खिरवाल परिवार श्रद्धा के साथ के तन मन धन से लगे हुए हैं. मालूम हो कि स्वर्गीय जैदेई खिरवाल (धर्मपत्नी स्वर्गीय रामेश्वर लाल खिरवाल) के द्वारा 1966 में राणी सती मंदिर की स्थापना की गई हैं. जमशेदपुर एवं आसपास के इलाके का पहला राणीसती मंदिर होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करते आते हैं. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-special-lecture-series-organized-in-sona-devi-university/">Ghatshila

: सोना देवी विश्वविद्यालय में विशिष्ट व्याख्यानमाला का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही