Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई दादी मंदिर में भादो मास अमावस्या पूजा 14 सितंबर को

Advertisement
Advertisement
 Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित राणी सती दादी मंदिर में हर साल भादो मास की अमावस्या को उत्सव के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष गुरुवार (14 सितम्बर) को श्रद्धा और विश्वास के साथ भादो अमावस्या पर झुंझुनू वाली श्री राणी सती दादी जी की विशेष पूजा होगी. सारे दिन पूजा एवं जाप का धार्मिक कार्यक्रम चलेगा. संध्या में आरती एवं रात्रि आठ बजे से भजन कीर्तन का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-department-alert-regarding-dengue-and-malaria-search-campaign-started/">घाटशिला

: डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सर्च अभियान शुरू

 आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी

इस दौरान दादी जी के दरबार को रंग बिरंगे खुशबूदार फूलों से सजाया जाएगा. साथ ही मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी. इस कार्यक्रम को सुंदर एवं भव्य बनाने के लिए श्री राणी सती मंदिर कमिटी एवं समस्त खीरवाल परिवार श्रद्धा के साथ भाग लेंगे. मालूम हो कि स्वर्गीय जैदेई खीरवाल (धर्मपत्नी, स्वर्गीय रामेश्वर लाल खीरवाल) के द्वारा 1966 में इस राणी सती मंदिर की स्थापना की गई थी. जमशेदपुर एवं आसपास के इलाके का पहला राणी सती मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-department-alert-regarding-dengue-and-malaria-search-campaign-started/">घाटशिला

: डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सर्च अभियान शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही