Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में भागीरथवंशी महाशहीद आत्म शांति यज्ञ को लेकर बैठक

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  भागीरथ वंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ  को लेकर मंगलवार को एक बैठक बागबेड़ा स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ भवन में अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई.बैठक में उक्त यज्ञ को लेकर चर्चा की गई. यज्ञ संचालन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार ने यज्ञ की जानकारी सभी के साथ साक्षा की.  उन्होंने बताया कि 15 व 16 जून को आदित्यपुर स्थित जय प्रकाश उद्यान में उक्त यज्ञ पूरे विधि विधान से संपन्न होगा. कहा कि देश विभाजन के वक्त करोड़ों हिन्दू भाई परिवार समेत शहीद हो गये. ऐसे शहीद परिवार में कोई श्राद्ध कर्म तक करने वाला नहीं बचा. सनातन परंपरा के अनुसार शहीदों के आत्मा की शांति के लिए देर से ही सही परंतु जमशेदपुर के लोग एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे. देश के समक्ष ऐसे शहीद लोगों की आत्मा की शांति के लिए यह यज्ञ आयोजित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-financial-year-2022-23-the-residents-of-the-district-consumed-liquor-worth-rs-279-crore/">जमशेदपुर

: वित्तीय वर्ष 2022-23 में 279 करोड़ रुपए का शराब गटक गए जिलेवासी

बैठक में ये लोग थे मौजूद

संस्था के मुख्य सचिव मनोज कुमार मन्नू, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कान्त मिश्र, एके शर्मा, आरएन शर्मा, राम प्यारे सिंह, एचएन राय, श्याम नारायण शर्मा, रमेश कुमार, जय किशोर शर्मा, एसपी सिंह, आरपी ठाकुर, कुमार मनीष, एनके सिंहा, चित्तरंजन, संतोष  ठाकुर, अजय कुमार,  संजीव कुमार, अमर अभिमन्यु, राजेंद्र कुवंर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sparks-art-bit-organized-at-karim-city-college-display-of-more-than-400-paintings-and-artifacts/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में ”स्पार्क” का ”आर्ट बिट” आयोजित, 400 से अधिक चित्रकला व कलाकृतियों का प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही