Search

 
 
 

जमशेदपुर : भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ समिति ने वीर सावरकर को किया याद

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ समिति की बैठक यज्ञ समिति के संरक्षक हरिबल्लभ सिंह आरसी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक में यज्ञ के सफल संचालन के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई. रविवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 31 मई को आदित्यपुर जय प्रकाश उद्यान स्थित यज्ञ स्थल पर महावीर जी का ध्वज लगाया जाएगा. बैठक से पहले हिन्दुत्व के सशक्त हस्ताक्षर वीर सावरकर का जन्म दिन मनाया गया. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjps-thinking-about-scheduled-caste-tribe-distorted-congress/">चाईबासा

: अनुसूचित जाति-जनजाति को लेकर भाजपा की सोच विकृत – कांग्रेस

जय प्रकाश उद्यान में 14 से 16 जून तक आयोजित होगा यज्ञ

गौरतलब हो कि आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में 14, 15 एवं 16 जून को भागीरथवंशी आत्मशांति यज्ञ का आयोजन किया जाना है. जिसका प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है. बैठक में अध्यक्ष रमेश कुमार, संरक्षक हरिबल्लभ सिंह आरसी, मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव, शिव पूजन सिंह, दिनेश कुमार सिंह, एचएन राय, अरुण कुमार पांडेय, राजगीर कुमार, ब्रजेश राय, अवधेश कुमार, रघुनाथ सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, प्रवक्ता यमुना तिवारी, अनिता सिंह, कृष्णकांत मिश्र, राजेश कुमार राय, शिवजी पांडेय, केके मिश्रा, अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह, चंद्रदेव मिश्रा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही