Jamshedpur ( Sunil Pandey) : रविवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान में भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. जिसमें यज्ञ के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से एक कमेटी गठित की गई. बैठक में तय हुआ कि आगामी जून माह के प्रथम सप्ताह में यज्ञ का आयोजन होगा. यज्ञ के लिए आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान को चिन्हित किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि लाखों हिंदुओं की अकाल मृत्यु के फलस्वरूप उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए देश में पहली बार जमशेदपुर में आत्मशांति यज्ञ होगा. जिसमें बनारस से पंडित पूरे विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराएंगे. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपना विचार रखा. बैठक की अध्यक्षता श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान के प्रमुख हरि वल्लभ सिंह आरसी ने की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kidzee-star-club-opened-in-jugsalai-health-checkup-of-children/">जमशेदपुर
: जुगसलाई में खुला किडजी स्टार क्लब, बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट-जेडब्ल्यूआरईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल [wpse_comments_template]
: जुगसलाई में खुला किडजी स्टार क्लब, बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
कमेटी में इन्हें किया गया शामिल
मुख्य संरक्षक हरि बल्लभ सिंह आरसी, अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य सचिव शिव पूजन सिंह, सहायक सचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव एवं मंगल साण्डिल, कोषाध्यक्ष कन्हैया दुबे, सहायक कोषाध्यक्ष चंद्रहंस मिश्रा एवं दिनेश कुमार सिंह, प्रवक्ता दीपक कुमार, सह प्रवक्ता यमुना तिवारी व्यथित शामिल हैं. इसके आलावे कार्यकारी सदस्यों की सूची में प्रसेनजीत तिवारी, मुकेश कुमार कश्यप, जी. भेंगरा, गौरव कुमार, विजय कुमार शाही, कृष्णकांत मिश्रा, रघुनाथ सिंह, गंगेश्वर दुबे, ताराशंकर मुखर्जी, रवींद्र प्रताप सिंह, अभिवक्ता सतीश कुमार सिंह, डॉ अंगद, डीएन सिंह, बृजेन्द्र राय, बलिराम शर्मा, अवधेश कुमार, चंदन कुमार, रतन शर्मा, श्यामज्ञानी शाही, धनजी पांडेय, उमाशंकर तिवारी, भगवती शरण, आर एन सिंह, एके सिंह, बृजेश कुमार राय, मुन्ना चौबे, अमरनाथ चौबे, अवधेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अजय कुमार शर्मा को शामिल किया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-last-date-of-application-for-phd-entrance-test-jwret-in-womens-university-is-20-april/">जमशेदपुर: वीमेंस यूनिवर्सिटी में पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट-जेडब्ल्यूआरईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल [wpse_comments_template]
Leave a Comment