Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान के सिखों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नए प्रधान भगवान सिंह चुन लिये गए हैं. उन्होंने 160 मतों के विशाल अंतर से हरमिंदर सिंह मिंदी को हराया. नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान और पूर्व उपाध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह मात्र तीन वोटों पर सिमट गए. भगवान सिंह को 170 मत प्राप्त हुए जबकि हरमिंदर सिंह मिंदी को 10 वोट और महेंद्र सिंह को मात्र तीन वोट पर संतोष करना पड़ा. निर्धारित समय के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और इसमें 211 प्रतिभागियों को मत का अधिकार मिला हुआ था. अरदास कदमा गुरुद्वारा के प्रधान सुखविंदर सिंह ने की और सबसे पहले मताधिकार का प्रयोग साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान निशांत सिंह एवं उनके अन्य नौ सदस्यों ने किया. इसे भी पढ़ें : जॉनसन">https://lagatar.in/relief-to-johnson-johnson-company-bombay-high-court-allows-manufacture-sale-of-baby-powder/">जॉनसन
एंड जॉनसन कंपनी को राहत, बंबई उच्च न्यायालय ने बेबी पाउडर बनाने, बेचने की अनुमति दे दी
: करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 90 लोगों की हुई जांच
: भाजमो युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे को दी श्रद्धांजलि
एंड जॉनसन कंपनी को राहत, बंबई उच्च न्यायालय ने बेबी पाउडर बनाने, बेचने की अनुमति दे दी
185 सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया
रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी एवं साकची गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू के मतदान बहिष्कार का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा. 211 में से 185 सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया. 170 मत मानगो गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं उम्मीदवार भगवान सिंह को, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी को 10 मत एवं नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह को तीन मत मिले एवं दो मतों को तकनीकी कारणों से अवैध घोषित कर दिया गया. मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भगवान सिंह को चुने जाने की घोषणा कर दी गई. इसके साथ ही समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर दिवाली मनाई तथा ढोल पर भांगड़ा किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-check-up-camp-organized-at-karim-city-college-90-people-examined/">जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 90 लोगों की हुई जांच
स्त्री सत्संग सभा ने लड्डू वितरण किया
इसके बाद सभी गुरुद्वारा पहुंचे और वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का शुकराना अदा किया. यहां पांच सदस्य समिति के तारा सिंह ने मतदान परिणाम की घोषणा की और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर वोटरों एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया. पांच सदस्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह ने भूल चूक के लिए संगत से माफी मांगी. समिति के नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरुदयाल सिंह, दलजीत सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया. यहां तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, नए प्रधान भगवान सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज एवं संगत के प्रति आभार जताया और विश्वास दिलाया कि अब सभी को साथ लेकर चला जाएगा और किसी प्रकार का भेदभाव पूर्ण व्यवहार नहीं होगा. ऐसा कोई कृत्य नहीं होगा जिससे कौम की बदनामी हो और सिखों का सर नीचा हो. यहां स्त्री सत्संग सभा की गुरमीत कौर की ओर से सिरोपा भेंट किया गया और संगत के बीच लड्डू वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-yuva-morcha-pays-tribute-to-former-mla-late-dinanath-pandey/">जमशेदपुर: भाजमो युवा मोर्चा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडे को दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment