Search

 
 
 

जमशेदपुर : ज्ञानी रघुवीर को अकाल तख्त का नया जत्थेदार बनाये जाने पर भगवान सिंह ने दी बधाई

 
Jamshedpur (Dharmendra Mishra) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा शुक्रवार को ज्ञानी रघुवीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार नियुक्त किया गया है. इस पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि ज्ञानी जी की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम की देश-विदेश चढ़दी कला रहेगी. शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय से बयान जारी करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने कहा की ज्ञानी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सिख कौम नये आयाम तय करेगी. सरदार भगवान सिंह ने तत्कालीन जत्थेदार, अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार की सेवा मिलने पर उन्हें भी बधाई दी है. सचखंड श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के ग्रंथी ज्ञानी सुल्तान सिंह को महान तख्त श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर का जत्थेदार बनने पर उन्हे भी सरदार भगवान सिंह व चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते ने बधाई दी है. वहीं सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते ने विश्वास जताते हुए कहा है कि तीनों तख्त के नवनियुक्त जत्थेदार साथ मिलकर सिख कौम की चढ़दीकला और समृद्धि के लिए काम करेंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-social-worker-mary-stella-michael-became-spokesperson-of-ranchi-congress/">चक्रधरपुर

: समाजसेवी मेरी स्टेला माइकल बनी रांची कांग्रेस की प्रवक्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही