Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दाईगुटु प्राचीन शिव मंदिर में भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ 24 जनवरी से

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : दाईगुटु प्राचीन शिव मंदिर में भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का आयोजन 24 से 31 जनवरी तक किया जाएगा. इसे लेकर रविवार को मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई. इसमें 1100 महिलाएं शामिल हुई, सभी स्वर्णरेखा नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंची. शिवचर्चा के साथ नौ दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हो गया. इस संबंध में मंदिर के पुजारी एवम् व्यवस्थापक अरुण कुमार पांडे ने बताया कि बक्सर के सियाराम जानकी आश्रम से ब्रह्मचारी उमेश्वर शरण महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे. उन्होंने बताया कि कलश यात्रा एवं शिवचर्चा से नौ दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हो गया. भागवत कथा 24 जनवरी से शुरू होगा. यज्ञ में 15 पुरोहित पूजन एवं हवन कार्य संपादित कराएंगे. 31 जनवरी को यज्ञ और भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी. उसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-workers-surround-health-ministers-residence-for-stabilization/">जमशेदपुर

: स्थायीकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री का आवास घेरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही