Search

 
 
 

जमशेदपुर : भुइयांडीह नीतिबाग कॉलोनी में भागवत कथा 1 से 7 फरवरी तक

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री हरि गोविन्द सेवा समिति द्वारा भुइयांडीह स्लैग रोड स्थित नीतिबाग कॉलोनी में सात दिवसीय भागवत ज्ञान सप्ताह कथा का आयोजन होगा. 01से 07 फरवरी तक होने वाले इस अनुष्ठान को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. इसे लेकर बुधवार को समिति की एक बैठक श्रीराम सरोज की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उन्होंने बताया कि चित्रकुट के अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य बालव्यास पंडित विवेक महाराज कथा का प्रसंग करने के लिए पधार रहे हैं. भागवत कथा रोजाना दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक होगी. समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का अनुरोध किया हैं. बैठक में प्रमुख रूप से नंदजी सिंह, दिलीप सिंह, रवि सिंह, श्रीराम सरोज, हरिओम सरोज, विकास शर्मा, सोनी कुमारी, अमृता अग्रवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yogaguru-anshu-honored-by-pondicherry-cm/">जमशेदपुर

: योगगुरु अंशु को पोंडीचेरी के सीएम ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही