Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : हर हर महादेव सेवा संघ की भजन संध्या 19 को साकची गुरुद्वारा मैदान में

  • प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुत करेंगे कार्यक्रम
  • वाटरप्रूफ पंडाल का हो रहा निर्माण, हजारों लोगों में वितरीत होगा भोग
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर आयोजित होने वाला हर हर महादेव संघ का भजन संध्या कार्यक्रम इस बार 19 अगस्त को आयोजित किया गया है. उक्त कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक (चंडीगढ़) कन्हैया मित्तल अपनी 12 सदस्यीय टीम के साथ साकची गुरुद्वारा मैदान में भजन प्रस्तुत करेंगे. कन्हैया मित्तल का जमशेदपुर में यह पहला कार्यक्रम होगा. आयोजन के संबंध में संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से इस वर्ष 24 वां भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है. इसे भव्य बनाने के लिए संघ के कार्यकर्ता जुट गए हैं. इसके लिए भव्य पंडाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. पूर्व की भांति प्रवेश द्वार पर बाबा बर्फानी की आकृति लिए बर्फ का शिवलिंग स्थापित होगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंट्री पास जारी किया जाएगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से समय पर कार्यक्रम में आने की अपील की. प्रेस वार्ता में संरक्षक राकेश्वर पांडेय, बृज भूषण सिंह, राजू मारवाह, महेन्द्र सिंह, बलबीर सिंह, जितेंद्र सिंह चावला, जसवंत सिंह भोमा, पीएन पांडेय, अखिलेश पांडेय, बंटी सिंह, जुगून, राघवेंद्र शर्मा, स्वाति मित्रा, रीतिका श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें  :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-of-private-schools-of-the-city-have-been-brutalized-before-too/">Jamshedpur

: शहर के निजी स्कूलों की बच्चियों से पहले भी हो चुकी है दरिंदगी

कालीमाटी रोड में होगी आकर्षक विद्युत सज्जा

साकची कालीमाटी रोड पर पंडाल के अलावा विद्युत साज-सज्जा, यातायात संचालन, और अग्निशमन की विधिवत व्यवस्था रहेगी. श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्वयंसेवकों की टीम मुस्तैद रहेगी. एहतियाती बंदोबस्त के लिए पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है. इसे भी पढ़ें  :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-banna-gupta-will-hoist-the-national-flag-for-the-fifth-time-at-gopal-maidan/">Jamshedpur

: गोपाल मैदान में मंत्री बन्ना गुप्ता पांचवीं बार फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

चार को मिलेगा संघ रत्न सेवा अवार्ड

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले चार लोगों को ````संघ रत्न सेवा अवार्ड```` से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने सम्मानित होने वाली हस्तियों का नाम नहीं बताया. लेकिन कहा कि चयन समिति ऐसे शख्सियत की पहचान जल्द कर लेंगी. जो चिकित्सा, समाज सेवा, उद्यमिता, लोक गीत गायन, शिक्षा, पत्रकारिता, रक्तदान, खेलकूद, पर्वतारोहण, बाल विवाह विरोध, जंगल रक्षा, नारी शक्ति, कानूनी सेवा आदि क्षेत्र से होंगे. इससे पहले डॉ. केएस सिद्धू, डॉक्टर बीपी सिंह, पूर्व विधायक स्व दीनानाथ पांडे, डॉ. मोहम्मद जकारिया, डॉ एसएस रजी, पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, डॉ स्वर्ण सिंह, डॉ अली, गोविंद दोदराजका, डॉ. चंद्रशेखर झा, आरके अग्रवाल, हरि बल्लभ सिंह आरसी, स्व. राधेश्याम अग्रवाल, चामी मुर्मू, यमुना टुडू, लखबीर सिंह लक्खा, भरत शर्मा व्यास, अरुणा मिश्रा, डॉ आर के मिश्र, पद्मश्री छूटनी महतो, गणेश राव, प्रेमचंद अधिवक्ता निमाई पंडा, पीएन गोप आदि को यह अवार्ड प्रदान किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें  :  Chakradharpu">https://lagatar.in/chakradharpu-demand-letter-submitted-to-the-minister-for-boundary-wall-construction/">Chakradharpu

: चारदीवारी निर्माण के लिए मंत्री को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही