Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन कावंड़िया संघ का भजन संध्या 2 अगस्त को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्यों की संस्था टाटा वर्कर्स यूनियन कांवड़िया संघ की ओर से दो अगस्त (बुधवार) की शाम को भजन संध्या सह महाभोग का आयोजन साकची स्थित बुद्ध मंदिर के निकट मैदान में किया जाएगा. इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. बारिश को देखते हुए विशाल पक्का पंडाल बनाया गया है. बारिश से बचने के सारे उपाय किए गए है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नो हो. टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह टाटा वर्कर्स यूनियन कांवड़िया संघ के संरक्षक सतीश सिंह ने बताया कि भजन संध्या में प्रसिद्ध गायिका इंदू सोनाली एवं उनकी टीम द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी. इसमें टाटा स्टील के आम कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है. बता दें कि भजन संध्या सह महाप्रसाद में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-distribution-duck-chicks-among-the-beneficiaries/">बहरागोड़ा

: लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का किया गया वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही