Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर की जन समस्याओं को लेकर भारतीय भोजपुरी संघ ने हस्ताक्षर अभियान चलाया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  भारतीय भोजपुरी संघ के बैनर तले रविवार को गोविंदपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अन्ना चौक पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में गोविन्दपुर क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. संघ के अनुसार करीब 1000 लोगों ने हस्ताक्षर किया. कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संघ के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि गोविंदपुर क्षेत्र में में सड़कों की स्थिति काफी जर्जर है. चाँदनी चौक से लेकर गोविन्दपुर पानी टंकी तक एवं डिस्पेन्सरी मोड़ से राम मंदिर बस स्टैंड तक सड़क काफी जर्जर है. इसी तरह क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है तथा बिजली की लजर व्यवस्था यहां के लोग परेशान हैं. इन्हीं समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-prisoners-of-ghagidih-central-jail-became-aware-of-the-rights-of-the-arrested-persons/">जमशेदपुर

: गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों से अवगत हुए घाघीडीह सेंट्रल जेल के कैदी

पंचायत प्रतिनिधियों ने सहयोग का दिया भरोसा

भारतीय भोजपुरी संघ के अध्यक्ष अंजय सिंह भोला ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बैठक कर रुपरेखा तैयार की जाएगी. जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने कहा क़ि गोविन्दपुर की समस्याओं के समाधान के लिए वे जनता के साथ हैं. जमशेदपुर प्रखंड की प्रमुख पाणि सोरेन ने कहा कि जितने भी पंचायत समिति हैं. वे सभी जनता की मांगों के समर्थन करते हैं. साथ ही उनके आंदोलन के साथ हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-135-units-of-blood-were-collected-in-the-blood-donation-camp-of-mithila-cultural-council/">जमशेदपुर

: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के रक्तदान शिविर में 135 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

हस्ताक्षर अभियान में ये लोग थे मौजूद

[caption id="attachment_410434" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/3100179a-02bf-44aa-8649-ea373a7f7bd4.jpg"

alt="" width="1280" height="487" /> हस्ताक्षर कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोग[/caption] पंचायत प्रतिनिधि राखी सिंह सरदार,   गिरबला देवी, पंचायत समिति सदस्य अंजय सिंह भोला, सतबीर सिंह बग्गा, रीना देवी, संगीता देवी, उप मुखिया संगीता चौधरी, बी सिंह, वार्ड सदस्य सोभा मुंडा, अमरजीत,गोपाल कुमार, विमलेश कुमार, रेनु देवी, स्वीटी सिंह, कलावती देवी, इंदू देवी, किशोर कुमार आजसु पार्टी से संजय सिंह, संगीता देवी, लक्ष्मण मुंडा,  शंभु शरण, राजेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से जुगनु वर्मा, पिंकी सिंह, कॉंग्रेस पार्टी से चंदन पांडे, भारतीय भोजपुरी संघ से कांता देवी, पप्पू सिंह, रमेश अग्रहोत्री,  मुक़द्दर शर्मा, रविंद्र सिंह, डीके सिंह, बैजू सिंह, बाबू दत्ता, अजय भोजपुरी, सुजीत शर्मा, सनी सिंह, राज सिंह, अपूर्व यादव, रौशन कुमार, अतुल चौधरी, अमित सिंह, मनीष, बबलू सिंह, सिवेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-international-boxer-birju-shah-passed-away-mourning-in-the-sports-world/">जमशेदपुर

: अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर बिरजू शाह का निधन, खेल जगत में शोक
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही