Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी में भायली महिला मण्डल ने धूमधाम से मनाया गणगौर सिंधारा उत्सव, छह बुजुर्ग महिलाएं सम्मानित Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर की सामाजिक

Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्था भायली महिला मण्डल द्धारा मारवाड़ी समाज की महिलाओं के लिए 11 वां गणगौर सिंधारा उत्सव राजस्थान भवन सोनारी में धूमधाम से मनाया गया. बतौर मुख्य अतिथि मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी समाजसेविका सुधा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सभी महिलाओं को गणगौर पूजन और सिंधारा की बधाई दी. संस्था की अध्यक्ष कविता अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष भी सोनारी की छह बुजुर्ग महिला क्रमशः शंकुतला दीवान, ज्ञानधारा बाहेती, गिन्नी बाई, शंकुतला देवी, संतोषी देवी, और बिमला देवी को साल और वरिष्ठ श्रीसम्मान से सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jmm-leader-babu-das-and-businessman-ajay-pratap-attacked-with-bottle-bomb-a-tmh-referred/">आदित्यपुर

: झामुमो नेता बाबू दास और कारोबारी अजय प्रताप पर बोतल बम से हमला, एक टीएमएच रेफर
सम्मानित बुजुर्ग महिलाओं ने मण्डल के उज्जवल भविष्य के लिए सबको आशीर्वाद दिया. इस दौरान मंच संचालन करते हुए मनमोहक राजस्थानी और गणगौर के गीत गाकर शहर के प्रसिद्ध कलाकार महाबीर अग्रवाल ने सबका मन मोह लिया. साथ ही नृत्य एवं संगीत का रंगारंग कार्यक्रम समाज की बच्चियों तथा महिलाओं और बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया. गणगौर सजा कर लाओ तथा ब्यावलियों का लाड मनुहार की हर प्रस्तुति पर मनमोहक उपहार कार्यक्रम की सभी ने बहुत सराहना की. मण्डल की सचिव मंजू अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं ने प्रत्येक कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा लिया. महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. सभी ने अल्पाहार का भरपूर आनंद लिया. लगभग सभी क्षेत्र से महिलाओं ने बड़ी संख्या में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-interrogates-mla-amba-prasad-for-six-hours-calls-him-again-on-wednesday/">रांची

: ईडी ने विधायक अंबा प्रसाद से छह घंटे की पूछताछ, बुधवार को फिर बुलाया
इस अवसर पर महेश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मनोज नरेडी, सुरेश शर्मा, Sath डांगा, पवन अग्रवाल ,विनोद डंगबाजिया, मदन अग्रवाल, संदीप बजाज, नारायण अग्रवाल, शरत अग्रवाल, गौतम अग्रवाल, पुर्णानंद चौधरी, नेहा भालोटिया, मेघा सिंघानिया, श्री श्याम भटली परिवार, श्याम सखी महिला मण्डल टुईलाडुंगरी, राजस्थान युवक संघ सोनारी, दादी परिवार सोनारी आदि उपस्थित थे. इसे आयोजन में सुमन अग्रवाल, मैना अग्रवाल, बिमला अग्रवाल, नीलम नागेंलिया, उमा डांगा, संजना अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, कविता अग्रवाल कदमा, सीमा डंगबाजिया, लता अग्रवाल, झुमकी अग्रवाल, राधा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, काजू अग्रवाल, प्रिती झाझरिया, रीमा अग्रवाल, रीना अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, गुरप्रीत अग्रवाल, खुश्बू शर्मा, रेखा अग्रवाल, बबिता पुरिया, संतोष अग्रवाल, डोली अग्रवाल, राजश्री हरुपका, स्वाति अग्रवाल, भारती अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों कि सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-real-brothers-arrested-from-kolkata-in-gst-scam-worth-billions-of-rupees/">जमशेदपुर

: अरबों रुपये के जीएसटी घोटाले में दो सगे भाई कोलकाता से गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही