Search

 
 
 

जमशेदपुर : भायली महिला मण्डल ने आदित्यपुर इमली चौक पर शरबत और चना का किया वितरण

 

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था भायली महिला मण्डल सोनारी, जमशेदपुर द्वारा आदित्यपुर इमली चौक के पास शिविर लगाकर करीब 1500 लोगों के बीच शरबत और चना का वितरण किया गया. इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन सिंह ने फीता काटकर किया. उन्होंने इस नेक काम के लिए महिलाओं का उत्साह बढ़ाया. विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में अशोक गोयल भी कार्यक्रम में शामिल हुए. अतिथियों का सत्कार दुपट्टा ओढा कर किया गया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-sammelan-bhalubasa-branch-distributed-syrup-and-fruits-in-mzm-hospital/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा ने एमज़ीएम अस्पताल में बांटे शरबत और फल
[wpse_comments_template]

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम संस्था की अध्यक्ष कविता अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ. शरबत वितरण कार्यक्रम की उचित व्यवस्था के लिए सदस्य कंचन अग्रवाल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस कार्यक्रम में ओम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुरारी  अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, बानी नारायण और लड्डू अग्रवाल विशेष सहयोगी रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैना अग्रवाल, विमला वर्मा, राधा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, रंजना केडिया, मीनू अग्रवाल, विनिता खिरवाल, काजू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल का सहयोग रहा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही