Search

जमशेदपुर : रामनवमी को लेकर भोजपुरी आदर्श अखाड़ा कमेटी की बैठक, कई कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय

Jamshedpur (Anand Mishra) : टेल्को के खड़ंगाझार स्थित राधिकानगर में रामनवमी को लेकर भोजपुरी आदर्श अखाड़ा कमेटी की एक बैठक हुई. बैठक में हर वर्ष की भांति इस बार भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि रामनवमी के अवसर पर पूरे क्षेत्र को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा. अखाड़ा कमेटी के सदस्य प्रकाश सहाय ने बताया कि माई मंदिर स्थान में विधिवत रूप से कलश स्थापना कर चैत्र नवरात्र का पूजन किया जाएगा. षष्ठी के दिन (14 अप्रैल) संध्या बेला में अस्त्र-शस्त्र और झंडा का पूजन किया जायेगा. सप्तमी के दिन महाआरती होगा. इस अवसर पर अखाड़ा के कलाकार खेल-करतब का भी प्रदर्शन करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-when-he-did-not-get-a-job-after-doing-iti-he-became-a-criminal-and-started-snatching/">जमशेदपुर

: आईटीआई करने के बाद नौकरी नहीं मिली तो बना अपराधी, करने लगा छिनतई
उन्होंने बताया कि महाअष्टमी (16 अप्रैल) को राधिकानगर  में भजन संध्या, झांकी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. महानवमी के दिन नगर भ्रमण जुलूस और महाभोग का वितरण किया जाएगा. विभिन्न अखाड़ा कमेटी से आए जुलूस कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा. विजयदशमी के दिन खड़ंगाझार स्थित हनुमान मंदिर में झंडा विसर्जन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कमेटी के तमाम सदस्य और पूरी बस्ती के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इसे भी पढ़ें : इंडी">https://lagatar.in/i-can-contest-elections-from-dhanbad-if-indi-alliance-supports-me-saryu-rai/">इंडी

गठबंधन समर्थन दे तो धनबाद से लड़ सकता हूं चुनाव- सरयू राय
बैठक में मुकेश श्रीवास्तव, रंजय मणि त्रिपाठी, प्रकाश सिन्हा, संजय मणि त्रिपाठी, अजय ठाकुर, प्रकाश सहाय, अनुपम सिंह संतोष सिंह, अनुज प्रसाद, राहुल सिंह,अमित प्रसाद,अंकित सिंह, अविनाश सिंह, अंकित अग्रवाल, राहुल तिवारी, राकेश तिवारी, रजनीश झा, राजकिशोर दुबे, जोगेंदर यादव, सन्नी प्रसाद, सागर प्रसाद, प्रदीप समेत सभी सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-said-india-alliance-is-in-the-field-to-save-the-corrupt-big-corrupt-people-are-behind-the-bars-today/">पीएम

ने कहा, इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है… बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp