Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में भोजपुरिया बेयार की कवि गोष्ठी सह लिट्टी पार्टी का आयोजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : भोजपुरिया बेयार की ओर से सोमवार को कवि गोष्ठी सह लिट्टी पार्टी का आयोजन बर्मामाइंस में किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद थे. भोजपुरिया बेयार के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि लिट्टी पार्टी तो बहाना है दरअसल विधायक सरयू राय सफलता पूर्वक तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किए हैं इस खुशी में एक सजग जनप्रतिनिधि के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम के दौरान बलविंदर सिंह, यमुना तिवारी व्यथित, उदय प्रताप हयात,  कैलाशनाथ गाजीपुरी आदि कवियों ने सरयू राय के सम्मान में कविताओं की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी. मौके पर डॉ० विमलेश ठाकुर,  दुर्गा, परशुराम प्रसाद, आशुतोष, कमल किशोर विधायक प्रतिनिधि, नागेंद्र सिंह, भोला रजक, विजय शाही, राम नारायण शर्मा, अभिजीत रंजन, डॉ अजय ओझा, रवींद्र प्रताप सिंह, कन्हैया दुबे, रवींद्र ठाकुर, बबली, सुबोध श्रीवास्तव आदि  उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deo-holds-meeting-with-office-bearers-regarding-enrollment-in-navodaya-vidyalaya/">जमशेदपुर

: नवोदय विद्यालय में नामांकन को लेकर डीईओ ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक

शत-प्रतिशत और सर्वाधिक का अंतर समझना जरूरी – सरयू राय

विधायक सरयू राय अपने संबोधन में ताजा राजनीतिक घटना क्रम,  राजनीति दूरियों के कारण की परिस्थिति आदि पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि भविष्य का रास्ता क्या हो सकता है यह विचार करने की बात होनी चाहिए. हम जब किसी की आलोचना करते हैं तो आत्म चिंतन भी कर लेना चाहिए. आगे कहा कि यदि दो लोग लड़ रहे हैं तो कोई मध्यस्थता करने वाला भी खड़ा होना चाहिए. जिसपर भरोसा किया जा सके. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार का बगैर नाम लिए हुए कहा कि कोई यह सोच लेता है कि हम शत प्रतिशत ले लेंगे तो संविधान ऐसी इजाजत नहीं देता है. एक झटके में बिहार को बांटकर दो राज्य बना दिए गए. लेकिन यह मानना पड़ेगा कि इस झारखंड में यूपी और बिहार समाहित है. उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत और सर्वाधिक के अंतर को समझना चाहिए. आज बहुमत होते हुए भी वे अधिकार की बात करते हैं. उन्होंने कवियों को उनके सम्मान में रचना प्रस्तुत करने के लिए आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान अभिजीत रंजन ने बुके भेंटकर सरयू राय का अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-municipality-passed-map-of-four-storey-building-on-railway-land-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में रेलवे की जमीन पर चार तल्ले भवन का नगरपालिका ने पारित किया नक्शा
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही