Search

 
 
 

जमशेदपुर : भोला रविदास बने बिरसा रविदास समिति के अध्यक्ष राजा घोष सचिव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बिरसानगर संडे मार्केट में शुक्रवार को बिरसा रविदास समिति की आमसभा का आयोजन किया गया. आम सभा में सर्वसम्मति से भोला रविदास को अध्यक्ष एवं राजा घोष को सचिव चुना गया. इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष भोला रविदास ने कहा कि बहुत जल्द नई कमेटी का विस्तार कर लिया जाएगा. बिरसा रविदास समिति क्षेत्र के सभी जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. क्षेत्र में विकास के कार्यों को लेकर बिरसा रविदास समिति द्वारा लगातार प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-block-development-officer-instructed-to-accelerate-the-plans/">मुसाबनी

: प्रखंड विकास पदाधिकारी ने योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश

कुछ महीना पहले पूर्व अध्यक्ष की हो गई थी मौत

उल्लेखनीय है कि बिरसा रविदास समिति के पूर्व अध्यक्ष गौतम घोष का कुछ महीनों पहले मृत्यु हो जाने के कारण समिति के अध्यक्ष का पद खाली था. उनकी मृत्यु के पश्चात समिति निष्क्रिय हो गई थी. जिसको देखते हुए समिति द्वारा शुक्रवार को नए अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव किया गया. मुख्य रूप से बिनोद दास, सुकेश मुखी, राहुल मुंडा, जितेंद्र कुमार, कुणाल सांडिल, शंकर कर्मकार, भानु देवी, मोनिका लकड़ा, सुनैना देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही