Search

 
 
 

जमशेदपुर : रामार्चा पूजा को लेकर बारीडीह में हुआ भूमि पूजन सह हनुमान ध्वजारोहण

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधायक सरयू राय ने आज बारीडीह, विधायक कार्यालय के समीप स्थित मैदान में रामार्चा पूजा का भूमि पूजन एवं हनुमान जी का ध्वाजारोपण किया. पंडित विनोद पाण्डेय की देखरेख में पूजा संपन्न हुई. पूजन के साथ ही मैदान में पंडाल एवं स्टॉल लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया. 3 जुलाई को रामार्चा पूजा एवं 4 जुलाई को प्रसाद का वितरण किया जाना है. विधायक सरयू राय के द्वारा प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामार्चा पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं. रामार्चा पूजा में बिहार से आनेवाले कारीगरों के द्वारा बड़े आकार की पूड़ी बनायी जाती है जिसे हाथी कान पूड़ी भी कहा जाता है. रामार्चा पूजा के लिए आमंत्रण पत्र बांटने का कार्य प्रारंभ हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-member-enquas-team-inspected-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: तीन सदस्यीय एनक्वास टीम ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

पूजन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

पूजन कार्यक्रम में भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, अजय सिन्हा, शंकर पोद्दार, आशुतोष राय, सुधीर सिंह, विकास गुप्ता, अमित शर्मा, वंदना नामता, पप्पु सिंह सूर्यवंशी, काकुली मुखर्जी, किरण सिंह, मिस्टु सोना, रंजीता राय, विजय नारायण सिंह, शंकर कर्मकार, विनोद यादव, विनोद राय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सुजीत सिंह, पुतुल सिंह, नंदिता गागराई, सीता सिंह, सुलोचना देवी, ज्योति तिवारी, लक्ष्मी सरकार, अमित राम, अशोक कुमार आदि मौजुद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-association-handed-over-a-check-of-21-thousand-to-the-dependent-of-late-pds-dealer/">जमशेदपुर

: दिवंगत पीडीएस डीलर के आश्रित को सौंपा एसोसिएशन ने सौंपा 21 हजार का चेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही