Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो दाईगुटू में हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मानगो दाईगुटू स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में बुधवार को हनुमान मंदिर एवं सामुदायिक भवन का भूमि पूजन पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ. मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश सिंह ने बताया कि दाईगुट्टू हिन्दुओं की घनी आबादी वाला क्षेत्र है. यहां के लोगों को हनुमान जी की आराधना के लिए एक किलोमीटर दूर बड़ा बजरंगबली मंदिर जाना पड़ता था. लोगों की असुविधा को देखते हुए कमेटी द्वारा हनुमान जी की भव्य मंदिर बनाने का निर्णय मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया. इसके साथ ही 850 स्क्वायर फिट का एक सामुदायिक हॉल का भी निर्माण किया जा रहा है. सामुदायिक हॉल का उपयोग बस्तीवासियों के कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-deputy-commissioner-inspected-the-newly-constructed-building-of-subdivision-hospital/">चक्रधरपुर

: उपायुक्त ने अनुमंडल अस्पताल के नव निर्मित भवन का लिया जायजा

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर निर्माण की रखी गई नींव

उन्होंने बताया कि समिति के लोगों ने संकल्प लिया कि वे सभी अपने आपसी सहयोग और निजी खर्चे से सामुदायिक हॉल का निर्माण करवाएंगे. इसी क्रम में आज पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर निर्माण की नींव रखी गयी. इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष सिंह, राजेंद्र राम, राधेश्याम सिंह, अरुण कुमार सिन्हा, भीम सिंह, संजय सिंह, काशी प्रजापति, कैप्टन सुनील सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, बद्री नारायण सिंह, अनुरोध सिंह, शेखर यादव, पिंटू सिंह, सुनील सिंह, अजय मिश्रा, रामअवतार जसवाल, श्रवण कुमार अग्रवाल, शिवजी सिंह, संजय सिंह सहित कई बस्तीवासी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही