Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी सर्कस मैदान दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन

 
Jamshedpur  (Sunil Pandey) : गोलमुरी सर्कस मैदान में मंगलवार को दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. पंडित राकेश पांडेय ने विधि विधान से पंडाल निर्माण के लिए पूजा संपन्न कराया. इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने जजमान की भूमिका निभाई. सर्कस मैदान में वर्ष 1926 से पूजा हो रही है. दिनेश कुमार ने बताया कि यह पूजा शहर को हमेशा से सामाजिक एवं आपसी सौहार्द का संदेश देता आया है. इस पूजा को देखने के लिए गोलमुरी क्षेत्र के लोगो के अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों से लोग आते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-workers-again-distributed-relief-material-in-flood-hit-areas/">जमशेदपुर

: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में फिर बांटी राहत सामग्री

फेसबुक की थीम पर होगा पंडाल का निर्माण

पूजा कमिटी के अध्यक्ष  मनोज खत्री ने बताया की फेसबुक, अटल बिहारी वाजपाई को श्रद्धांजलि देते हुए और भारत सरकार की योजना को दर्शाते हुए पंडाल का निर्माण किया जाएगा. इस बार कमिटी ने सर्वसम्मति से यह थीम निर्धारित किया है. उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद यहां काली पूजा का भी आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-provided-700-packets-of-relief-material-for-the-flood-affected/">जमशेदपुर

: बाढ़ प्रभावितों के लिए टाटा स्टील ने उपलब्ध कराया 700 पैकेट राहत सामग्री

भूमि पूजन में ये लोग थे मौजूद

कमल अग्रवाल, अमिश अग्रवाल, प्रोबिर चटर्जी राणा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुमित अग्रवाल, सुमित शर्मा, हेमंत अग्रवाल, ऋषि शर्मा, दीपक शर्मा, सुरेंद्र कुमार, विजय लक्ष्मी वर्मा, अनिर्बान पाल, राहुल गुप्ता, गुरमीत, रौनक खत्री, शाहिल खत्री, राज खत्री, उमा सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-medical-support-scheme-given-to-27-beneficiaries/">जमशेदपुर

: 27 लाभुकों को दिया गया मेडिकल सपोर्ट स्कीम का लाभ
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही