Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा में शिव-हनुमान मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन

Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नबर 3 स्थित पीपल धरी शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में शिव हनुमान मंदिर निर्माण के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की ओर से विधिवत भूमि पूजन कर मंदिर की नींव राखी गयी. वे मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. भूमि पूजन का काम 11 ब्राम्हणों की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर की गयी. [caption id="attachment_556802" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kadma-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> कदमा में भूमि-पूजन समारोह में मौजूद लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : कलश">https://lagatar.in/sri-sri-shiva-pran-pratishtha-mahayagya-begins-in-chechkappi-with-kalash-yatra/">कलश

यात्रा के साथ चेचकप्पी में श्री श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

पहले से ही स्थापित है शिव-हनुमान की प्रतिमा

मंदिर के अध्यक्ष रुपेश सिंह ने बताया की मंदिर में पहले से भगवान हनुमान और भगवान शिव जी की प्रतिमा स्थापित है. मंदिर का पक्का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया था. अब मंदिर को भव्य रूप देने के साथ ही भगवन राधा-कृष्ण की भी प्रतिमा मंदिर में पूरे विधि के साथ स्थापित किया जायेगा.

पहला कर्तव्य धर्म व धार्मिक स्थानों की रक्षा- नीरज सिंह

भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने कहा की हिन्दुओं का सबसे पहला कर्तव्य धर्म और धार्मिक स्थानों की रक्षा करना है. मंदिर की अच्छी तरह से देख-रेख और भव्यता भी बनी रहनी चाहिए. पिपल धारी शिव हनुमान मंदिर के निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारम्भ कर दिया जायेगा. उम्मीद है कि अगले वर्ष शिवरात्रि पर भव्य शिव मंदिर तैयार हो जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/kadma-2-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" />

पूजन के बाद किया गया भोग वितरण

पूजन के बाद मौजूद लोगों के बीच मंदिर कमेटी की ओर से भोग का भी वितरण किया गया. भूमि पूजन समारोह में बागबेड़ा की जिला पार्षद कविता परमार, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय,  रूपेश सिंह, राजू सिंह, राहुल दुबे,  मुकेश, फिरटू, विमल, जगदीश समेत बड़ी संख्या में बस्ती की महिलायें मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stoppage-given-in-bamra-and-bagdih-of-south-bihar-express-open-in-google-translate-feedback-google-translatehttps-translate-google-co-in-googles-service-offered-free-of-cha/">जमशेदपुर

: साउथ बिहार एक्सप्रेस का बामड़ा व बागडीह में दिया गया स्टोपेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही