Search

 
 
 

Jamshedpur : गोविंदपुर में गणेश पूजा का पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

 
  • 15 फीट ऊंची गणेश की प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्रीश्री गणेश पूजा समिति न्यू स्टूडेंट बॉयज क्लब ने रविवार को छोटा गोविंदपुर पुतूल मैदान में गणेश पूजा की तैयारी के क्रम में भूमि पूजन किया. समिति इस वर्ष आकर्षक काल्पनिक पंडाल का निर्माण करा रही है, जिसमें 15 फीट गणेश जी की प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी. समिति के सदस्य सुजल कुमार ने कहा कि हमारी समिति इस वर्ष गणेश पूजा के आयोजन में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी, जिसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी होगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-effective-control-of-polio-country-freed-from-curse-banna-gupta/">Jamshedpur

: पोलियो पर प्रभावी नियंत्रण, अभिशाप से मुक्त हुआ देश – बन्ना गुप्ता
उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है. 6 से 9 सितंबर तक पूजन, महाभोग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. भूमि पूजन के मौके पर हेमंत कुमार, अशीष दास, सोनू, गुड्डू, विवेक, तापस, अनिमेष, अमन, साहिल, आकाश, सनी, गौरव, नीरज, जयशंकर, सौरव, गोपी, संजू, श्याम, भास्कर, अभिषेक, कृष्णा, मनीष, अमित, प्रिंस, बंटी, नटरा सहित अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही