Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंदपुर में पांच दिवसीय रूद्र महायज्ञ के मंडप निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  श्री श्री लक्ष्मीनाथ गोस्वामी परमहंस महावीर मंदिर, छोटा गोविंदपुर हाट बाजार में 27 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय रुद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा के यज्ञ मंडप का भूमि पूजन शुक्रवार को संपन्न हुआ. कमेटी के सदस्यों ने बताया की लगभग 25 वर्षों के बाद इस तरह का भव्य और दिव्य यज्ञ का आयोजन हो रहा है. 27 फरवरी को सुबह 7 बजे सोनारी दुमुहानी से जलयात्रा निकासी जाएगी. जिसमें 1000 महिलाएं शामिल होगी. इसके लिए सुबह 7 बजे  से 12 बजे तक मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. 28 फरवरी को अग्नि स्थापन की जायेगी. 2 मार्च को शिव लिंग का नगर भ्रमण होगा. 3 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा के साथ महाभंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-party-will-start-join-hands-campaign-from-saturday-dubey/">जमशेदपुर

 : कांग्रेस पार्टी शनिवार से शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान- दुबे

बनारस के पंडित संपन्न कराएंगे अनुष्ठान

यज्ञ में बनारस के पंडितो के द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठान संपादित किया जायेगा. संध्या आरती के पश्चात मंदिर प्रांगण में प्रवचन का आयोजन किया जायेगा. शिव लिंग का नगर भ्रमण में झांकी की व्यवस्था की जाएगी. पूरे नगर को भगवा झंडे से पाट दिया जायेगा. भूमि पूजन के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ,महामंत्री आर के सिंह, मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव, जिला परिषद डॉ परितोष सिंह, गोविंदपुर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, समाजसेवी हरीश सिंह, आशीष राय, श्याम पांडे ललन शाह,चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार पासवान, आशा देवी, आकाश दुबे, विकास सिंह,अजय सिंह,जुगनू वर्मा, सुरेंद्र कुमार,पंकज झा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-against-demolition-of-settlement-in-bishtupur-demand-for-rehabilitation-from-dc/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में बस्ती उजाड़ने का विरोध, डीसी से की पुर्नवास की मांग

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

मंदिर कमिटी के संरक्षक आशुतोष सिंह, चैयरमैन उमेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सचिव मंटू सिन्हा,कोषाध्यक्ष अनिल झा,उपाध्यक्ष अजीत कुमार,जयदीप सोनू, निरंजन झा, पंकज सिंह, मनीष सिंह, बाबू साहब, भीम यादव, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, शंभू शरण, संजय सिंह बबलू, शंकर पत्रों, पुरोहित हरेराम दुबे, शंकर पंडित समेत अन्य का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-situation-of-financial-crisis-in-colleges-including-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों में वित्तीय संकट की स्थिति  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही