Search

 
 
 

Jamshedpur : टुईलाडूंगरी दुर्गा पूजा कमिटी के पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन

 
  • देश की आजादी के पहले से वहां हो रही है दुर्गा पूजा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन बुधवार को संपन्न हुआ. पंडित निरंजन रथ और प्रदीप्त कुमार दास ने विधि विधान से भूमि पूजन किया. मौके पर पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की. महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी. अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-road-construction-work-from-phuldungri-jhanti-jharna-stuck-due-to-noc/">Ghatshila

  : फुलडुंगरी से झांटीझरना तक सड़क निर्माण कार्य एनओसी के चक्कर में लटका
अलग अलग थीम और सामाजिक संदेश देता इस पंडाल और पूजा को देखने के लिए शहर और ग्राम के सभी कोने कोने से लोग आते है. यहां मेला भी लगता है. इस वर्ष भी पंडाल शहर को नया संदेश देगी. उन्होंने बताया कि पंचमी के दिन पूजा पंडाल का पट शहरवासियों के लिए खोल दिए जायेंगे. भूमि पूजन में अश्वनी माथन, राजकुमार सिंह, सुनील चौधरी, कृष्णा साहू, बी श्रीनिवास राव, प्रशांत गिरी, किशोर कुमार राजा, रंजित गुप्ता, अजय कुमार साहू, आशीष दत्ता, अमरीक सिंह मिक्के, टी अनंत गणेश, राधेश्याम,सतीश कुमार, राजेश कुमार, पांडे प्रधान, शिवनाथ आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :   Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-uncontrolled-trailer-broke-the-divider-and-entered-the-other-lane-causing-jam/">Ghatshila

: अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़ दूसरे लेन में घुसा, लगा जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही