Search

 
 
 

जमशेदपुर : एग्रिको पूजा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar Mishra) : लौह नगरी जमशेपुर में भव्यता के साथ दुर्गापूजा मनाने के लिए जगह-जगह पर तैयारियां शुरू हो गयी है. पंडालों से लेकर प्रतिमाओं तक के निर्माण के लिए कलाकारों, शिल्पकारों और मूर्तिकारों की टीमें पश्चिम बंगाल से आ चुकी है और विभिन्न स्थलों पर उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है. पंडालों के लिए भूमि पूजन हो रहा है और उनकी रूपरेखा तय कर निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है. इसी क्रम में एग्रीको पूजा समिति के तत्वावधान में होने वाले दुर्गापूजा उत्सव को लेकर मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा भव्य पूजा पंडाल के लिए मंत्रोच्चार एवं पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ. इस दौरान एग्रिको क्लब हाउस मैदान में पूजा समिति के तमाम सदस्यगण मौजूद रहे. इस बार दुर्गा पूजा में मंडप बनाने के लिए कोंटाई (पश्चिम बंगाल) के 30 उत्कृष्ट कारीगरों की एक बड़ी टीम जमशेदपुर आई है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-four-day-shri-bhadi-amavasya-festival-begins-with-kalash-yatra/">कोडरमा

: कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय श्री भादी अमावस्या महोत्सव शुरू

पूजा पंडाल के निर्माण में आएगा 12 लाख का खर्च

पूजा पंडाल के निर्माण में लगभग बारह लाख रुपए का खर्च आएगा. माता दुर्गा की एक आकर्षक प्रतिमा पश्चिम बंगाल स्थित बेल्दा के कारीगरों द्वारा बनाया जाएगा. जिसकी लागत लगभग एक लाख तीस हजार रुपए है. समिति की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां लगने वाला मेला एवं विद्युत सज्जा मुख्य आकर्षण होगा. इस भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के मुख्य सचिव भूपेंद्र सिंह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, संजय सिंह, अभिनाश आइच, अभिषेख डे, सोलिल मुखर्जी, पुटू दा, निकेत सिंह, अमन सिंह, लखविंदर सिंह, अजय सिंह, जयशंकर सिंह, अनिल पांडे, बाला दुबे, अरुण कुमार, प्रोसेनजीत बनर्जी, रवि कुमार, जे पी शर्मा, जे बेहरा,विशाल .महतो राणा सिंह,गोपाल सिंह, सुनील आहूजा, अरविन्द प्रसाद, शुभम, शैंकी एवं पूरी कार्यकारिणी तथा पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही