Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा बड़ौदा घाट में आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित आदर्श सोसाइटी प्रधान टोला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन किया गया. आचार्य सुकुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी. इस दौरान महिलाओं ने भी दुर्गा मां को समर्पित लोकगीत गाए और परंपरा अनुसार सभी ने पारंपरिक रूप से पूजन में हिस्सा लिया. सोसाइटी में इस वर्ष से प्रथम बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है और सभी की सहमति, भागीदारी, समन्वय व सहयोग से धूमधाम से यह आयोजन भी किया जा रहा है. इसे लेकर सोसाइटी के सभी सदस्यों में काफी उत्सुकता व उत्साह है. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/ntpcs-affidavit-in-high-court-compensation-given-to-encroachers-also/">हाईकोर्ट

में NTPC  का हलफनामा, अतिक्रमणकारियों को भी दिया गया मुआवजा
इस अवसर पर आदर्श सोसायटी प्रधान टोला की मुखिया जमुना हांसदा, सबिता टुडू, सोसाइटी के सदस्यों में डीएन सिंह, विनय शंकर तिवारी, दिनेश प्रसाद सिंह, राजकमल शर्मा, ज्ञानी शर्मा, परशुराम चौधरी, पीएन सिंह, ध्रुव यादव, मिथिलेश यादव, राजेंद्र शुक्ला, मुकेश शर्मा, बिंदेश्वर रॉय, बिनोद कुमार बक्शी, कमलेश सिंह, प्रमोद कुमार सिन्हा, अखिलेश शर्मा, बी रॉय, डीके मिश्रा, आर मंडल, सुनील कुमार सिंह, किशोर सिंह, कृत्यानंद प्रसाद सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार ओझा, पंकज कुमार सिंह, शंभु सिंह, शशिभूषण सिंह, संजीत, मनोज, दीनबंधु पांडे, रवि कुमार सिंह, राहुल, विनोद कुमार, राहुल सिंह, सुदामा यादव, अभिषेक झा, बबलू मिश्रा समेत सोसाइटी के सभी लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही